अजमेर पहुंचे वैक्सीन की पहली खेप के 22 हजार डोज, किए गए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त

By: Ankur Thu, 14 Jan 2021 8:35:43

अजमेर पहुंचे वैक्सीन की पहली खेप के 22 हजार डोज, किए गए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त

प्रदेशभर में वैक्सीन के लाखों डोज आ चुके हैं जिन्हें हर जिले तक पहुंचाने की प्रक्रिया की जा रही हैं। अजमेर में भी वैक्सीन की पहली खेप के 22 हजार डोज पहुंच चुके हैं जिसकी सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। कोरोना वैक्सीन की खेप कड़ी सुरक्षा के बीच जयपुर से गुरुवार अपरान्ह अजमेर पहुंची। अजमेर के सीएमएचओ कार्यालय में बनाए गए स्टोर में सुरक्षित रखवा दी गई है। पहली खेप 22 हजार डोज है। 16 को जिले के 7 सेन्टर पर 700 हैल्थ वर्कस का टीकाकरण होगा। अजमेर के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में शुभारम्भ किया जाएगा। इसके लिए चिकित्सा विभाग ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है।

वैक्सीन के अजमेर पहुंचने पर संयुक्त निदेशक डॉ. इन्द्रजीतसिंह, जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ के के सोनी सहित चिकित्सा अधिकारियों ने पंडित से विधिवत पूजा अर्चना कराई। इसके बाद जयपुर से आई टीम का स्वागत किया गया। पहली खेप 22 हजार डोज है।

22 हजार में से फिलहाल 11 हजार डोज का ही होगा उपयोग

अजमेर को पहली खेप में भले ही 22 हजार डोज कोरोना वेक्सीन की मिल गई है, लेकिन इसमें से उपयोग केवल 11 हजार डोज का ही होगा। 11 हजार डोज रिजर्व में रखी जाएगी। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के के सोनी ने बताया कि जिनको 11 हजार डोज लगाए जाएंगे, उनको यही वैक्सीन फिर से लगाई जाएगी।

सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त

वैक्सीन की सुरक्षा के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए है। जिला वैक्सीन स्टोर पर पुलिस पहरा लगाया गया है। वैक्सीन सप्लाई के साथ-साथ वैक्सीन लगाने के दौरान भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

ये भी पढ़े :

# टोंक : राहगीरों की मदद से टला बड़ा हादसा, चार लोग सवार बोलेरो पर पलटा ट्रेलर

# झुंझुनूं : बर्तन बेचने के नाम पर करते थे सूने मकानों की रेकी, पुलिस ने पकडे 6 आरोपी

# बीकानेर : घर में जबरन घुस चाकू की नोक पर किया गया विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म

# बाड़मेर : चोरों ने दुकान के ताले तोड़ किया साफ, 65 मोबाइल सहित चुराया लैपटॉप

# जोधपुर : सिटी बस में महिला के पर्स से हुई थी 25 हजार की चोरी, गिरफ्तार हुई चार महिलाएं

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com